-
भारत में तमाम ऐसी महिला नेत्रियां हैं जो अपने-अपने राजनीतिक दल में अहम जिम्मेदारियां निभा रही हैं। पार्टी प्रवक्ता का पद भी काफी जिम्मेदारियों भरा होता है। बीजेपी से लेकर कांग्रेस पार्टी तक की तमाम महिला प्रवक्ता मीडिया में आती हैं और अपने दल का झंडा बुलंद करती हैं। आइए जानें इन चर्चित महिला प्रवक्ताओं के पति आखिर कौन हैं और क्या करते हैं।
-
सुप्रिया श्रीनेत कांग्रेस की तेज तर्रार राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। सुप्रिया ने धीरेंद्र सिंह से शादी की है। धीरेंद्र सिंह फाइनेंस इंश्योरेंस कंपनी में काम करते हैं।
-
बीजेपी की शायना एनसी के पति हैं मनीष मुनोत। मनीष पेशे से बिल्डर हैं।
-
कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक के पति का नाम अशोक बसोया से है। अशोक भी कांग्रेस पार्टी के ही नेता हैं।
-
बीजेपी की शाजिया इल्मी के पति का नाम साजिद मलिक है। साजिद आधे गुजराती मुस्लिम और आधे तमिल अय्यर हैं। पेशे से साजिद इन्वेस्टमेंट बैंकर हैं।
-
शिवसेना सांसद और प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी के पति का नाम है विक्रम चतुर्वेदी। विक्रम सॉफ्टवेयर डेवलप्मेंट कंपनी IBM में बतौर चैनल मार्केटिंग औऱ प्रोग्राम मैनेजर काम करते हैं।
-
कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने स्टेफनो पेल्ले(Stefano Pelle) से शादी की है। स्टेफनो क्या करते हैं इस बारे में कोई जानकारी मौजूद नहीं है।
